🕉️⚜️🚩🚩🚩🌞🚩🚩🚩⚜️🕉️
🌞 "नवमी तिथि मधुमास पुनीता" आप सभी आत्मीय परिवार जनों को त्याग ,तपस्या, बलिदान एवं समस्त मानवीय मूल्यों के आगार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पावन पर्व की हार्दिक मंगल कामनाएं, बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।
👏🕉️🚩👏
जो रोम रोम में रम रहा उसे राम कहते हैं ।
जो कण-कण में जम रहा उसे राम कहते हैं।
जो हर आंख में झांक रहा उसे राम कहते हैं।
जो हर श्वास में आ रहा उसे राम कहते हैं।
जो हर तन में व्याप रहा उसे राम कहते हैं।
जो तन में है जो मन में है जो सृष्टि के कण-कण में है जो आगमन निगम पुराणमें।
जो ज्ञान भी है जो ज्ञानी भी,
जो सृष्टि भी जो कारण भी ,
जो यहां भी है जो वहां भी है
तुम खोजो कहां ? वह तुझ में भी।
वह मुझ में भी।
सत्य धर्म प्रिय आत्मजनो ! प्रभु श्री राम किसी वर्ग विशेष या संप्रदाय विशेष के अधिष्ठाता देव नहीं है,बल्कि राम संपूर्ण मानव जाति के आदर्श हैं। उनके आदर्श संपूर्ण मानव जाति के लिए मार्गदर्शक एवं पथ-प्रदर्शक हैं। राम की जय बोलने का अर्थ राम के गुणों की जय बोलना है। रावण को जलाने का अर्थ रावण रूपी दुर्गुणों को जलाने से हैं। राम कट्टरता नहीं राम आदर्श हैं। राम अभिप्क्षा नहीं राम त्याग हैं। राम उच्छृंखलता नहीं राम नियम परायणता हैं। राम कर्तव्य हीनता नहीं राम कर्तव्य परायणता हैं। राम दशरथ के नंदन ही नहीं राम कण-कण में व्याप्त विराट चेतना हैं। राम अभिलाषाओं से मलिन मन नहीं ,राम निर्विकल्प निराकार सच्चिदानंद परमात्मा हैं। राम आम नहीं, राम खास हैं जिन्हें गहराई में ,ध्यान एवं ज्ञान की अनंत गहराई में डूब कर ही जाना जा सकता हैं।
👏 आप सभी आत्मीय परिवार जनों पर भगवान श्री राम ,सीता माता, लक्ष्मण भ्राता एवं संकट मोचन वीर हनुमान जी महाराज की कृपा हमेशा बनी रहे।
🚩 अवध में आनंद भयो जय रमैया लाल की।
⚜️🚩 प्रभु श्री राम का यह जन्मोत्सव अत्यंत विशिष्ट है ।हृदय की अनंत गहराई से आप सभी आत्म परिवार जनों को एक बार फिर से प्रभु श्री राम जन्मोत्सव पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत-बहुत मंगल कामनाएं।
⚜️🚩 जय श्री राम 🚩⚜️
⚜️🚩 जय जय श्री राम 🚩⚜️
No comments:
Post a Comment