🕉🌞🌞🌞🚩🌞🌞🌞🕉
❓ आसन कैसे सिद्ध करें?
🔥
🌞👉Sumir Gupta जी ॐ
👉आसन सिद्धि का अर्थ होता है -एक ही आसन में अधिक से अधिक समय तक बिना किसी परेशानी के बैठने का नियमित अभ्यास हो जाना। वैसे पूर्ण आसन सिद्धि 3 घंटे 40 मिनट 1 आसन पर बैठने पर मानी जाती है। योग के वास्तविक सत्य को समझने के लिए प्रत्येक साधक को 2 घंटे एक आसन में बैठने का अभ्यास होना नितांत आवश्यक है किंतु एक ही आसन में 2 घंटे तक बैठना कोई आसान कार्य नहीं है। कहना जितना आसान लगता है , उतना ही यह साधने पर मुश्किल से सिद्ध होने वाला लक्ष्य है किंतु जिस व्यक्ति में धैर्य ,साहस एवं साधना करने की सच्ची लगन है, दृढ़ संकल्प है। उसके लिए इस लक्ष्य को प्राप्त करना कोई कठिन कार्य भी नहीं । ऐसा व्यक्ति बड़ी ही आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है और उसे पता भी नहीं लगेगा कि कितनी आसानी से मैं आसन सिद्धि की ओर बढ़ता जा रहा हूंँ। जिस साधक के मन में कुंडलिनी ऊर्जा के रहस्य को समझने की जिज्ञासा है ,उसके लिए आसन सिद्ध करना सबसे प्रमुख आवश्यकता है । जो व्यक्ति अपनी काम ऊर्जा को जीतना चाहता है ,उसके लिए आसन सिद्धि नितांत आवश्यक है ।बिना आसन सिद्धि के कोई भी व्यक्ति उधर्वरेता नहीं बन सकता । इसलिए आसन सिद्ध करना योग मार्ग पर बढने वाले प्रत्येक साधक के लिए सर्व प्रमुख आवश्यकता है।आसन सिद्ध किए बिना योग के वास्तविक लक्ष्य" चित्त वृत्ति निरोध" तक कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंच सकता। आसन सिद्धि के इस महत्व को समझते हुए आइए हम उस आसन सिद्धि को सिद्ध करने के लिए अपनाए जाने वाले प्रयोग की ओर चलते हैं--👉 यदि आप आसन सिद्धि करना चाहते हैं तो आपको सिद्धासन ,पद्मासन एवं वज्रासन का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। जब आप प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करें तो प्रारंभ में आप पद्मासन में बैठने का प्रयास करें। जितनी देर आप पद्मासन में बैठ सकें ,उतनी देर बैठें ।ज्यादा पैर दर्द करने पर आप पद्मासन से सिद्धासन की अवस्था में आ जाएं अब सिद्धासन में बैठकर प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करते रहें। जब सिद्धासन में साधना करते हुए भी आपके पैर अत्यधिक दर्द करने लगें तो आसन बदलें और वज्रासन में बैठ जाएं। इस आसन में बैठकर आप त्राटक का अभ्यास अत्यंत सहजता से कर सकते हैं ,ध्यान कर सकते हैं ,प्राणायाम कर सकते हैं। जैसे ही वज्रासन में पैर दर्द करने लगें ,आप वापस पद्मासन में चले जाएं और पद्मासन में दर्द करने पर सिद्धासन में ,सिद्धासन में पैर दर्द करने पर वज्रासन में । यही क्रम आप बार-बार दोहराते रहेंगे।धीरे-धीरे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती चली जाएंगी और अधिक से अधिक समय तक आप इन आसनों में बैठने का अभ्यास करते चले जाएंगे । आपके लिए तीनों आसन सिद्ध होते चले जाएंगे और एक से डेढ़ वर्ष की समय अवधि में आपको आसन सिद्धि करने में सफलता निश्चित रूप से मिल जाएगी। फिर आप बिना किसी परेशानी के कम से कम 1 घंटे तक पद्मासन में बैठ पाएंगे । एक से डेढ़ घंटा आप वज्रासन में बैठ पाएंगे और आसानी से 2 घंटे सिद्धासन में बैठ सकेंगे। बस इसके बाद तो जैसे आप चाहेंगे वैसे आसन का समय बढ़ा सकते हैं। इसके पश्चात 3 घंटे 40 मिनट की आसन सिद्धि प्राप्त करना कोई कठिन लक्ष्य नहीं।
- रामेश्वर हिंदू
⚜🚩 सत्यमेव जयते 🚩⚜
🌞👉 अखिल विश्व गायत्री परिवार अकलेरा
⚜🚩जय मां आदिशक्ति🚩⚜
Wikipedia
Search results
Sunday, September 29, 2019
आसन कैसे सिद्ध करें?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मंदिर की पुकार
🕉️🚩🚩 मंदिर की पुकार🚩🚩🕉️ 🕉️ रुको ! रुको ! अरे! कुछ देर रुको! कहां देखते हो ? मैं कोई और नहीं! मैं वही हूं ,जिसके दरवाजे पर तुम खड़े...
-
🕉विज्ञान भैरव तंत्र 🕉 ⚜🚩⚜ ⚜धारणा 3 ⚜ https://maa-aadishaktikundaliniyog.in/ 🌞👉 भगवान शिव माता पार्वती को...
-
🕉🌞 जाबाल दर्शनोपनिषद 🌞🕉 🔥 🌞 दशम खंड 🌞 🚩 समाधि 🚩 🌞👉 भगवान दत्तात्रेय कहत...
-
🕉🌞🌞🌞🚩🌞🌞🌞🕉 ⚜🚩⚜ ❓अगर किसी ने कभी भी आज्ञा चक्र के अलावा किसी ओर चक्र पर ध्यान नही किया क्या फिर भी उसकी कुंडलिनी...
No comments:
Post a Comment