🕉🌞 गोरख वाणी 🌞🕉
🚩
https://maa-aadishaktikundaliniyog.in/ वेद, उपनिषद, षड्दर्शन , आगम (तंत्र) शास्त्र एवं श्रीमद् भगवद् गीता में परमात्म तत्व की प्राप्ति का साधन " योग एवं ज्ञान" को बताया है।
👉व्यक्ति चाहे कितना ही ज्ञानी एवं कर्मकांडी क्यों न हो,बिना योग पथ के वह ब्रह्म ( मोक्ष )प्राप्ति नहीं कर सकेगा। साथ ही यदि योगी सिर्फ क्रियाओं तक ही सीमित रहता है ,वह आध्यात्मिकता को महत्व नहीं देता एवं सत्य ज्ञान को धारण नहीं करता अर्थात जो जाना है वह व्यक्तिगत अनुभव में नहीं आता तो वह भी उस परमात्मा के सत्य स्वरूप का ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। इसलिए परमात्मा की प्राप्ति के लिए योग एवं सत्य ज्ञान का होना अत्यंत आवश्यक है ।
👉जब सांख्य एवं योग मिलकर साथ- साथ चलेंगे तो ब्रह्म पद का ज्ञान निश्चित ही प्राप्त हो जाएगा।
👉इस सत्य ,वैदिक, ज्ञानपूर्ण मार्ग पर चलने वाले प्राचीन भारतीय इतिहास में असंख्य ऋषि मुनि हुए हैं किंतु जिस युग में हम जी रहे हैं ,उसी युग में महान तेजस्वी सिद्ध पुरूष गुरु गोरखनाथ हुए हैं । जिन्होंने अपने गुरु मत्स्येंद्रनाथ जी के आशीर्वाद से संपूर्ण योगिक एवं आध्यात्मिक सत्य को जाना एवं संपूर्ण आध्यात्मिक शक्तियों का आत्म साक्षात्कार कर लिया। उन्हीं महान विभूति के ज्ञान को गोरख वाणी के नाम से जाना जाता है। यह ज्ञान भगवान गोरखनाथ के श्री मुख से निकला हुआ अमृत रस है जो अध्यात्म पथ के साधकों के लिए अमृत के सागर से कम नहीं है।
आत्म जिज्ञासु प्रिय जनों ! इस दिव्य ज्ञान को ग्रहण करके आपके अंतस्थ में उठने वाले अनेकों प्रश्नों का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा। जिससे कि आप संशय रहित हो पाएंगे । संशय ही है जो साधना से मिलने वाली सिद्धि को नष्ट कर देता है । परिणाम स्वरूप आप योग के मार्ग पर सहजता से आगे बढ़ पाएंगे । साधना का प्रकार चाहे कुछ भी हो किंतु सिद्धि सिर्फ दृढ़ श्रद्धा एवं विश्वास का विषय है। आपका विश्वास सत्य सनातन धर्म के मूल ज्ञान के प्रति दृढ़ हो ,यही तो सनातन धर्म के अस्तित्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है । भारतवर्ष रोगियों का नहीं, बल्कि फिर से योगियों का देश बन जाए। पुनः विश्वगुरु के पद पर सुशोभित हो जाए ,बस यही तो जीवन की मुख्य कामना है। इसी मनोकामना के साथ आप सबके समक्ष इस अद्भुत एवं दिव्य ज्ञान को प्रस्तुत कर रहा हूंँ...।
-- सनातनी हिंदू योगाचार्य रामेश्वर मानव ( मेरी संपूर्ण पहचान)
⚜️🚩 सत्यमेव जयते 🚩⚜️
⚜️🚩 जय श्री राम 🚩⚜️
⚜️🚩 जय गुरुदेव 🚩⚜️
⚜️🚩 जय मां आदिशक्ति 🚩⚜️
No comments:
Post a Comment